उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र श्रावण मास की पांचवें सोमवार को श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखा। उतरौला तहसील क्षेत्र के सभी शिवालयों व मंदिरों में भक्तों की दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। चौथे सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के बढ़या पकड़ी,मझौव्वा कुरथुवा,बनघुसरा,बदलपुर,इमलिया,दिलावलपुर,बरमभारी समेत दर्जनों गांव के भक्तों ने कांवण यात्रा में शामिल होकर बेथुइया शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन कर हवन पूजन किया।नगर के श्री दुख हरण नाथ मंदिर के महंत मयंक गिरी ने बताया कि
सावन के पांचवें सोमवार को श्री दुख हरण नाथ मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर,शिव मंदिर, फक्कड़ दास मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की भक्तों द्वारा किया गया व हवन पूजन किया गया। बता दें सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। नगर के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने सभी मंदिरों पर साफ-सफाई व चूने का छिड़काव लाइट की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…