बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विशुनपुरा स्थित एच.पी.एस.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 51मीटर लंबा तिरंगा रैली निकाली। शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी ने एच.पी.एस.पब्लिक स्कूल विशुनपुरा से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। विद्यालय के प्रबंधक हरि प्रसाद शर्मा व प्रधानाध्यापक सत्या शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा रैली सुरदहा, कोड़ारी, ओझवली, बढ़या और विशुनपुरा से होते हुए विद्यालय पर आकर पुनः समाप्त हुई। इस दौरान आनंद शर्मा, जितेन्द्र राय, शशिकला मौर्य, निखिल शर्मा, आकांक्षा राय, यदुविंद यादव, अमन कुमार, सरिता शर्मा, प्रमिला मौर्य, शालिनी राय, प्रियंका शर्मा,खुशी यादव,सचिन शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…