स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की आलोचना पर, फडणवीस ने दिया करारा जवाब

मुंबई एजेंसी। स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बोल रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत वी डी सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग उचित समय आने पर उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है। इसी कार्यक्रम में शिंदे की अगुवाई वाले गुट से जुड़े लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकी जाए।

शिंदे ने कहा, ‘‘राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

2 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

7 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

8 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

8 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

8 hours ago