सपा मुखिया के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

(राजकुमार मणि के कलम से)

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल संगठनों ने मंगलवार को शहर के सुप्रसिद्ध बाबा सोमनाथ मंदिर पर हवन पूजन कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यशस्वी व दीर्घायु होने की कामना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष में नौजवानों ने संकल्प लिया कि 2027 मे पीडीए समाज को जोड़कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़े, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के सर्वमान्य एवं लोकप्रिय नेता है। वे प्रदेश के गरीबों के सच्चे हमदर्द हैं। जनता के दिलों पर राज करने वाले एकमात्र नेता है। वे देश व प्रदेश के भविष्य है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा लगातार मजबूत हो रही है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी ही नहीं, पूरे देश के नौजवान आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के जननायक के रूप में जनता के बीच में दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश का नौजवान आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। इस दौरान सपा नेता विजय रावत,वरिष्ठ सपा नेता एन पी यादव, इमामुद्दीन खान,हरिकेवल,छोटू यादव, लारेब रहमान, धीरज यादव, आलिम अंसारी, बलवत यादव, देवेंद्र यादव मुलायम, रोहित चौहान, राजकुमार पासवान, एजाज अहमद, मकबूल अहमद, शहाबुद्दीन, मुन्ना यादव, कुणाल यादव, सत्यम, अशोक चौहान, सुनील, हरिकेश यादव, राधेश्याम, अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago