पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नईदिल्ली एजेंसी।समाधि सदैव अटल पर आज भारतीय राजनीति के पुरोधा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर उनकी समाधि सदैव अटल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सरकार के सभी बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर मौजूद है। उनकी दत्त पुत्री भी इस मौके पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी है।

भारतीय राजनीति में 6 दशकों तक पुरजोर दखल रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी दूरदर्शिता और करिश्माई व्यक्ति के कारण देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्रहित को राजनीति से ऊपर रखा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बनें और 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। 

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।’’ पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को प्रयागराज में हुआ था। वर्ष 1909 में उन्होंने कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्हें वर्ष 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से नवाजा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘भारत रत्न’’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी ने याद किया योगदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘भारत रत्न’’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

7 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

7 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago