शारदीय नवरात्रि पर कुँवारी कन्याओं ने किया मोक्षदायिनी माँ गंगा की आरती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 29 सितम्बर…शारदीय नवरात्रि के चतुर्थी को सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय मातृशक्तियाँ उपस्थित रही। सर्वप्रथम समिति के स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्थित सभी छोटे बड़े मंदिरों को साफ सफाई किया गया।

👉बहनों ने मां गंगा की आरती पूजन कर विश्व कल्याण की कामना

तत्पश्चात आदि शक्ति माँ दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 341वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया।

👉सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 341वीं गंगा आरती स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा की गई


आरती का संचालन समिति की कोषाध्यक्षा सिद्धि गुप्ता कर रही थी सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की आरती हरिद्वार, काशी के तर्ज पर वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को शाम को महाआरती की जाती है इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दु सिंह, संध्या, देवेश, सिद्धि गुप्ता, रिमझिम, प्रांजलि, अजीत जैन, संजीव तिवारी, मुकेश अविनाश, प्रशांत त्रिपाठी, दीपक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता गोरखपुर….

parveen journalist

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

10 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

10 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

10 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

11 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

11 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

11 hours ago