राष्ट्रीय पोषण माह पर मुख्यमंत्री ने किया सहयोग एवं बाल पिटारा ऐप का शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में सुना मुख्यमंत्री का सम्बोधन

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया जनपद में 2 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लोक भवन लखनऊ में प्रदेश के 700 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सक्षम तथा सशक्त आगनवाड़ी केंद्र नामक पुस्तिका विमोचन किया तथा सहयोग एवं बाल पिटारा मोबाइल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जनपद में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद उपस्थिति कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा सुना गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण में जनपद दो आंगनबाड़ी केंद्र शामिल रहे, जिनमें की एक आंगनबाड़ी केंद्र रेहरा बाजार एवं एक आंगनबाड़ी केंद्र गैंडास बुजुर्ग में है।
उन्होंने बताया कि ‘सहयोग‘ ऐप का उपयोग आगनबाड़ी केन्द्र के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ई.सी.सी.ई. आधारित ‘बालपिटारा‘ मोबाइल ऐप का प्रयोग किया जायेंगा, जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा शुभारम्भ किया गया है। इससे विभाग की गतिविधियों में तेजी आयेंगी।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम मनोहर तिवारी, समस्त सीडीपीओ, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago