ओलम्पियन विवेक सिंह ने शिवपुर में आयोजित प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
11 जून,2025: खेल के विकास के लिये प्रतिबद्ध पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अलग -अलग खेल में अपनी पहचान बनाये हुए हैं ।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की वाराणसी मंडल हाँकी टीम ने 17 वीं ओलम्पियन विवेक सिंह रात्रीकालीन सेवेन ए साइड अखिल भारतीय हाँकी प्रतियोगिता जो 02 जून से 08 जून 2025 तक मिनी स्टेडियम शिवपुर वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की टीम फाइनल मुकाबले में विवेक एकेडमी से कड़े संघर्ष में ट्राईबेकर में 5-4 से पराजित हो गई। इस कारण पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की टीम को उक्त प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंडल के हाँकी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और विवेक एकेडमी की टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए शाबासी दी तथा अपने कार्यालय में बुलाकर खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि, आप लोगो ने इस खेल में अच्छा प्रर्दशन किया साथ ही और मेहनत की जरुरत है जिससे आप विजेता घोषित हो सके, इस लिए मैं पूरी हांकी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ । इस अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार,हांकी कोच सतीश कुमार सिंह सहित हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

35 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

52 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

1 hour ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

1 hour ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago