नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित

आत्मनिर्भर नवोदयन थीम पर आयोजित कार्यक्रम में नवोदय के छात्रों को सहयोग देने की हुई बात

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के जंगल अगही स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्रा व आत्मनिर्भर नवोदयन समिति की कोर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पुरातन छात्र, प्रधानाचार्य व आत्मनिर्भर नवोदयन के पदाधिकारियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय के संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुरातन छात्र व गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अमित उपाध्याय और मोमेंटम छात्र संघ के निदेशक संजीव कुमार ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुरातन छात्रों ने नवोदय प्रार्थना की। इसके बाद नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने विभिन्न प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन मार्कण्डेय पांडेय व पुर्णेन्दु शुक्ला ने किया।
समाज में उत्कृष्ट कार्य व सेवा करने वाले नवोदय के पुरातन छात्रों में शामिल डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन, पत्रकार व अन्य समाजसेवियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मौजूद लोगों ने जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की। पुरातन छात्र व एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के निदेशक राजेश कुमार ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य व लक्ष्यों को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके साथ ही पूर्णेन्दु शुक्ला व नीरज जायसवाल ने नवोदयन भाई बहनों की मदद कर आत्मनिर्भर नवोदयन के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रण दिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पुरातन छात्र शामिल हुए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago