एक दिन पहले से लापता थे वृद्ध
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव निवासी एक वृद्ध का शव पोखरी में उतराया मिला। वृद्ध, गुरूवार से घर से लापता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसर निजामाबाद थाना के हुसामपुर बड़ागांव निवासी शत्रुघन तिवारी उर्फ पखंडी बाबा पुत्र रामधारी तिवारी (85) गुरुवार को कही चले गए। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम को उनके घर के सामने ही स्थित पोखरे में शत्रुघन का शव उतराया मिला, शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फरिहां चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का एक पुत्र है,और विधिक कार्यवाही जारी हैं।
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…