आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार के पास स्थित मेउड़िया भगवानपुर रोड पर, बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार राम शब्द दुबे पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ दुबे निवासी नगवा बेनी, थाना महाराजगंज अपने घर से सरदहा बाजार गए थे बाजार करके जब घर वापस आ रहे थे इसी बीच मेउड़िया भगवानपुर रोड पर बालू से लदे ट्राली ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई ।
मृतक के पास एक ही पुत्र था जिनका नाम चंद्रशेखर था बीमारी के चलते 3 वर्ष पहले चंद्रशेखर की भी मौत हो चुकी थी इस समय मृतक अपने पीछे एक बहू और दो अबोध बालक और बालिका को छोड़ गए हैं इस संबंध में मृतक की बहू विधवा विद्या देवी ने महाराजगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, उधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…
काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…