पुराने चेहरों की विदाई, नए प्रत्याशियों की एंट्री—भाजपा की 48 सीटों पर ये हुई तैयारी

बिहार चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव: 48 प्रत्याशियों की पहली सूची तय, कई पुराने चेहरों की छुट्टी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जारी रस्साकशी के बीच भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने सोमवार को अपने 48 संभावित प्रत्याशियों की पहली सूची लगभग तय कर ली है और इनमें से सभी उम्मीदवारों को अगले एक-दो दिन में नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर किसी तरह का विवाद नहीं है और उम्मीदवारों के नामों पर संगठन की पूरी सहमति बन चुकी है। सूची में कई मौजूदा विधायकों के टिकट दोबारा काटे गए हैं, वहीं कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिससे पार्टी ने “युवा और संतुलित टीम” का संदेश देने की कोशिश की है।

48 संभावित प्रत्याशी

सिद्धार्थ सौरभ (बिक्रम), संगीता कुमारी (मोहनिया), पवन जायसवाल (ढाका), मोतीलाल प्रसाद (रीगा), अनिल कुमार (बथनाहा), सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी), विनोद नारायण झा (बेनीपट्टी), अरुण शंकर प्रसाद (खजौली), हरिभूषण ठाकुर (बिस्फी), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), नीरज कुमार सिंह (छातापुर), विद्या सागर (फारबिसगंज), विजय कुमार मंडल (सिकटी), कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी), विजय कुमार खेमका (पूर्णिया), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), कविता देवी (कोढ़ा), आलोक रंजन झा (सहरसा), सुजीत कुमार सिंह (बौराम गौरा), संजय सरावगी (दरभंगा), जीवेश मिश्रा (जाले), विनय बिहारी (लौरिया), कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि), राणा रणधीर (मधुबन), लाल बाबू प्रसाद गुप्ता (चिरैया), अरुण कुमार सिंह (बरुराज), अशोक कुमार सिंह (पारू), राजकुमार सिंह (साहेबगंज), राम प्रवेश राय (बरौली), मंगल पांडेय (सिवान), देवेश कान्त सिंह (गोरियाकोठी), जनक सिंह (तरैया), कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर), लखेंद्र कुमार रौशन (पातेपुर), राजेश कुमार सिंह (मोहिउद्दीनगर), वीरेंद्र कुमार (रोसड़ा), कुमार शैलेन्द्र (बीहपुर), राम नारायण मंडल (बांका), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), संजीव चौरसिया (दीघा), नितिन नवीन (बांकीपुर), श्रेयसी सिंह (जमुई), निक्की हेब्रम (कटोरिया), प्रमोद कुमार (मोतीहारी), कर्णजीत सिंह (दरौंदा), निशा सिंह (प्राणपुर), कुसुम देवी (गोपालगंज), वीरेंद्र सिंह (वाजीरगंज)।

पटना सिटी से नंदकिशोर यादव की जगह नया चेहरा संभव

सूत्रों के अनुसार, भाजपा की इस सूची में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं। पटना सिटी से विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कटने की चर्चा तेज है। उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार का भी नाम सूची से बाहर है और उनकी सीट से संजय गुप्ता को मौका मिल सकता है।
दरभंगा से संजय सरावगी और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा, लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन, जाले से जीवेश मिश्रा, और छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू पुनः मैदान में उतरेंगे।

भाजपा की इस सूची से साफ है कि पार्टी इस बार ‘युवा जोश और अनुभव का संगम’ बनाकर चुनावी समीकरणों को साधने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें –💧पांच दिन की प्यास के बाद मीरपुर में बहा राहत का जल — दुरुस्त हुई मोटर, फिर शुरू हुई सप्लाई

ये भी पढ़ें –आरटीओ में बड़ा घोटाला: फर्जी दस्तावेजों पर जारी हुई 4 ट्रकों की आरसी, विजिलेंस जांच शुरू

Editor CP pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों की अहम भूमिका, महिलाओं की सहभागिता से सशक्त होता समाज: पूनम टंडन

पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 22 टीमें पहुंचीं गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

मकर संक्रांति पर नगर पालिका का जनकल्याणकारी आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज…

1 hour ago

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सत्र…

2 hours ago

हिंदू सम्मेलन में मज़ार को लेकर बयान से बढ़ा विवाद, प्रशासन सतर्क

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में उस समय सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया, जब…

2 hours ago

सिकन्दरपुर विधानसभा में सियासी हलचल, बाबू विमल राय सैकड़ों समर्थकों संग बसपा में शामिल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई…

2 hours ago

वांछित दुष्कर्म व आईटी एक्ट का आरोपित बैरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…

4 hours ago