💧पांच दिन की प्यास के बाद मीरपुर में बहा राहत का जल — दुरुस्त हुई मोटर, फिर शुरू हुई सप्लाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।सदर तहसील क्षेत्र के जंगल कौड़िया विकासखंड की ग्रामसभा मीरपुर में पांच दिन से सूखी नल जलापूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। जल निगम ने ख़राब मोटर की मरम्मत कर मंगलवार को पुनः पानी की सप्लाई शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

गांव में बीते सप्ताह मोटर जलने से जलापूर्ति ठप हो गई थी। इससे मीरपुर के सैकड़ों परिवारों को पेयजल संकट झेलना पड़ा। महिलाओं और बच्चों को रोज़ाना कई किलोमीटर दूर हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई घरों में पीने के पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं।

स्थानीय मीडिया में समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। जल निगम के तकनीकी दल ने गांव पहुंचकर मोटर को बदला और सप्लाई लाइन की सफाई भी कराई। मरम्मत पूरी होते ही नल जल योजना से पानी आने लगा।

गांववासियों ने मीडिया और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता की सक्रियता से ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब नियमित निरीक्षण से भविष्य में जल संकट दोबारा न झेलना पड़े।

ये भी पढ़ें –रहस्यमय हालात में युवक की मौत से मचा हड़कंप ,घर का इकलौता चिराग बुझा,

ये भी पढ़ें –बिना अनुमति बच्चों की पढ़ाई! शिक्षा विभाग ने किया बड़ा खुलासा

Editor CP pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago