इंस्पेक्टर सुमन तिर्की ने खत्म की अपनी जीवन यात्रा, पुलिस विभाग में शोक की लहर
नालंदा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के राजगीर थाना परिसर से मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया। डायल-112 सेवा में तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की भनक लगते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जो हर बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है।
बताया जा रहा है कि सुमन तिर्की, झारखंड के गुमला जिले के धाबरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव के निवासी थे। करीब एक वर्ष से वे राजगीर में डायल 112 सेवा में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
डीएसपी सुनील कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की सटीक वजह सामने आने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस लाइन से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथियों ने बताया कि सुमन तिर्की शांत स्वभाव के अधिकारी थे, उनकी आत्महत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
ये भी पढ़ें –पुराने चेहरों की विदाई, नए प्रत्याशियों की एंट्री—भाजपा की 48 सीटों पर ये हुई तैयारी
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…