लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के हजरतगंज इलाके में अचानक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। भूकंप के कारण बिल्डिंग गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। बिल्डिंग गिरने से दर्जनों लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। हादसा हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर हुआ है।
बताया जा रहा है कि अलाया अपार्टमेंट में करीब 15 परिवार रहते थे। मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
ज्ञात हो कि मंगलवार को दिल्ली एनसीआर समेत लखनऊ में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बिल्डिंग अचानक गिरी है, लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। 3 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
बिल्डिंग हादसे पर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा भूकंप के चलते हादसा हुआ है, 5 लोगों को मलबे से निकाला गया। कई लोग अभी मलबे में दबे हैं।
CM योगी ने पुरानी बिल्डिंग हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ कई अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…