देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया।
आज बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका जलभराव प्रभावित विभिन्न क्षेत्र यथा परसिया देवार, विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम में एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह के साथ पहुंचे। ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी कठिनाइयों को भी जाना। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि राहत सामग्री आदि की पर्याप्त उपलब्धता है व उसे प्रभावितों तक पहुंचाए जाने का कार्य किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस आपदा की घड़ी में शासन- प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । किसी भी प्रकार की सहायता में कोई कमी नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज गजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनके रहन-सहन की स्थिति को सकुशल बनाए रखने में तहसील स्तर से हर संभव मदद दिए जाने की बात कही। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों के आवागमन हेतु पूर्व से ही भदिला प्रथम में 18 नाव, परसिया देवार में 7 नाव एवं विशुनपुर देवार में 12 नाव लगा दी गई हैं । यदि भविष्य में और नाव की आवश्यकता पड़ती है तो और नावें लगाई जाएंगी । राशन वितरण में नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, एस एच ओ बरहज, लेखपाल अमरजीत सिंह एवं और अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ-साथ गांव की सैकड़ों जनता उपस्थित रही ।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह ने बरहज तहसील के कोटवा ग्राम का भ्रमण किया तथा ग्राम में छूटे हुए पशुओं का टीकाकरण एवं दवा वितरण कराया गया। इस दौरान लेखपाल धर्मेंद्र गुप्ता एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
बीडीओ भागलपुर निरंकार मिश्रा ने भागलपुर में ग्राम पंचायत देवसिया का निरीक्षण कर जलभराव से प्रभावित लोगों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
डीआईओएस विनोद कुमार राय ने पैना स्थित राजकीय हाई स्कूल और रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर विद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से करने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…