हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं ने मारी बाजी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, धनखरी, पनियरा, महराजगंज में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में थाली डेकोरेशन, राखी मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राएं बबिता, नंदनी, अनामिका, काजल को प्रथम कक्षा पांच की छात्राओं में गरिमा, लक्ष्मी, उजाला, सौम्या को द्वितीय व कक्षा चार की छात्राओं में सुप्रिया ,पल्लवी , अंशिका ,अस्तुजा ,शिव,रागिनी, अनुष्का को तृतीय स्थान मिला।
थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं में अनामिका, काजल, अनवरी, रोशनी, शिवांगी को प्रथम कक्षा सात की छात्राओं में प्रतिभा, संजना, बबीता, नंदिनी, नाजिया को द्वितीय तथा कक्षा चार की छात्राओं में सुप्रिया, पल्लवी शिवरागिनि, अनुष्का, अष्टुजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं में अनामिका, काजल अनवरी, रोशनी को प्रथम स्थान कक्षा 6 की छात्राओं में अंकिता, नेहा, सृष्टि, शिवांगी, अंबिका को द्वितीय तथा कक्षा तीन की छात्राओं मे काजल, अर्चना, चांदनी, अनुराधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने बच्चों के द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की।इस अवसर पर बलराम सिंह, प्रतिभा त्रिपाठी, काजल मद्धेशिया, प्रियंका पटेल, अतुल त्रिपाठी, प्रदीप वर्मा, प्रेमलता, वंदना सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

17 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

18 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

18 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

19 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

19 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago