संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

तहसील मेहदावल में डीएम-एसपी ने किया जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील मेहदावल में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे और मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

26 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

43 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

54 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

1 hour ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago