गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने जनपद के समस्त एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्र के रैन बसेरा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब परिवारों को कंबल वितरण कर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिसके अनुपालन में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता गोला तहसील क्षेत्र में पहुंचकर गरीब परिवारों को कंबल वितरण कर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई, वही एसडीएम सहजनवा सुरेश राय सहजनवा क्षेत्र के रैन बसेरा में पहुंचकर रह रहे रैन बसेरा में व्यक्तियों से मुलाकात कर कंबल वितरण कर बाहर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की, जबकि एडीएम सिटी विनीत सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर नेहा बंधु, सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह, एसओसी विनय पांडेय, सदर तहसीलदार विकास सिंह, अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां रह रहे गरीब परिवारों को कंबल वितरण कर अलाव की व्यवस्था कराई। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ बढ़ती ठंडक में बचाव के लिए अलाव के साथ कंबल वितरण कराने का कार्य कर रहा है, जिससे किसी गरीब को ठंडक ना लग सके।
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…
अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…
अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…
डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…