एक दिन की इंस्पेक्टर बनी 10वीं की छात्रा का एक्‍शन देख दंग रह गए अधिकारी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) जिले में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को इतिहास रचा गया। यहां एक 10वीं की छात्रा को एक दिन के लिए सिकंदरा थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया। इसके बाद छात्रा का एक्‍शन देख अफसर भी दंग रह गए। आइए जानते हैं छात्रा ने ऐसा क्या किया ।आगरा में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर पुलिस ने अनोखा काम किया है। यहां पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह के आदेश पर एक दिन के लिए 10वीं की छात्रा को सिकंदरा थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाने में महिला हेल्प डेस्क, शस्‍त्रागार, कार्यालय, साइबर हेल्‍प डेस्क का निरीक्षण किया। साथ ही शस्‍त्रों के रखरखाव और कार्यालय के कामकाज की बारीकियां समझीं। इसके बाद जनसमस्याएं भी सुनीं। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंची महिला का दर्द सुनकर छात्रा कड़े एक्‍शन में आ गई,महिला से तहरीर लेकर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। छात्रा का एक्‍शन और काम करने के तरीके को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। वहीं शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता ने उसका धन्यवाद किया। उत्तर प्रदेश के आगरा में शारदीय नवरात्र और मिशन शक्ति के तहत आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए और मिशन शक्ति के तहत कुछ अलग किया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि और मिशन शक्ति के तहत सोमवार को सेंट कोनार्ड की 10वीं की छात्रा गौरी को एक दिन के लिए थाने की इंस्पेक्टर बनाई गई। महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने आदेश दिया था।
थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद छात्रा गौरी ने गांव कठवारी अछनेरा के रहने वाले संदीप और उनकी मां की शिकायत सुनी। पीड़ित ने गौरी को बताया कि 18 अक्टूबर को अरतौनी पुल के पास से ईंट खरीदी थी, ट्रक चालक और मंडी के ठेकेदार ने संदीप से एक नंबर की ईंट की धनराशि ली थी जबकि उन्हें पीली ईंट दी गई गांव कठवारी अछनेरा के रहने वाले संदीप और उनकी मां की शिकायत सुनने के बाद गौरी एक्‍शन में आ गई। 10वीं की छात्रा ने तुरंत मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। छात्रा के क्विक एक्‍शन को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। छात्रा ने कहा कि थाने पहुंचने वाले हर फरियादी की पूरी बात सुनी जाए। उसके बाद उसपर तुरंत एक्‍शन लिया जाए,कोई भी फरियादी थाने से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, गौरी को डीसीपी सिटी सूरज राय के सामने थाने का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान एसीपी मयंक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही मौजूद रहे। इंस्पेक्टर बनने के बाद छात्रा गौरी ने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण के लिए आदेश भी दिए। थाना प्रभारी बनी गौरी वार्ष्णेय ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अन्य फरियादी को भी उनकी समस्या का जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

17 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

44 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

54 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago