ब्रेकिंग न्यूज
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला में संचालित राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक निदेशक को सोमवार देर शाम सिर में गोली लग गई। परिजनों ने घायलावस्था में जिला अस्पताल ले गए । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीऑरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बेटे ने बताया कि श्री सिंह ने खुद को गोली मारी हैl जांच जारी है जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कोनी के निवासी राजेश्वर सिंह (45) जिला मुख्यालय के गांधीनगर मोहल्ले में आवास बनवाकर रहते हैं। सोमवार रात लगभग 09:15 बजे उन्हें गोली लग गई। बेटा समीर सिंह और अन्य परिजनों ने जिला अस्पताल ले कर गए। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि राजेश्वर सिंह ने खुद को गोली मारी है।
सुबह मिली जानकारी के अनुसार परिजन उन्हे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ ले जा रहें है।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…