स्नातक निर्वाचन-2023 के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन-2023 के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण, विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मतदान की प्रत्येक प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से समछ लें, इसमें किसी प्रकार की चूक पूरे मतदान प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। उन्होने बताया कि इस निर्वाचन में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मतदान केन्द्र में उपलब्ध कराये गये बैगनी रंग के स्क्रेच पेन से ही किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग करने पर मतगणना के समय मत अवैध घोषित हो जायेंगा।
उन्होने कहा कि मतपेटी को खोलना एवं सील करना अच्छी प्रकार से सीख लें। उन्होने चैलेंज वोट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, एजेण्ट के द्वारा मतदाता चैलेंज करने पर रू0 2 शुल्क प्राप्त किया जायेंगा, एवं शिकायतकर्ता को इसे साबित करने का मौका दिया जायेंगा।
यदि शिकायतकर्ता साबित नहीं कर पाता है, तो 2 रू0 का शुल्क जब्त कर लिया जायेंगा,यदि सिद्ध कर पाता है तो 2 का शुल्क वापस करके उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया जायेंगा।
जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मतपत्र लेखा की एक प्रति मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान अभिकर्ताओं को दी जाएगी, तथा मतपेटी के हैंडल में मतदान स्थल के पता की पर्ची अवश्य लगाई जाएगी।
टेंडर मतपत्र के संबंध में प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि, यदि पहले से किसी मतदाता का मत पड़़ चुका है और वास्तविक मतदाता बाद में उपस्थित होता है, तो जांचने परखने के उपरांत मतपत्र के अंतिम क्रमांक का मतपत्र जारी कर मतदान कराया जायेंगा। उस मतपत्र के पृष्ठ भाग पर निवेदित मत पत्र भी लिखा जाएगा। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago