अधिकारीगण संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित -एडीएम

अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-एडीएम

एडीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुयी सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि प्रकरण किसी विभाग विशेष से सम्बन्धित नहीं है तो उस प्रकरण को जिस विभाग से सम्बन्धित हो उसे तत्काल अंतरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं के फीडबैक का प्रतिशत संतोषजनक नहीं पाये जाने पर शिकायतकर्ता से बात कर निस्तारण के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण के दौरान ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भो का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आईजीआरएस पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को गतिशीलता लाते हुये समयसीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी तहसीलदार सदर डा. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जे.पी. तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. तिवारी, जिला बाटमाप अधिकारी बी.पी. वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार, पी.ओ. डूडा प्रमेन्द्र, अधिशाषी अभियान्ता नलकूल लालचन्द, अधिशाषी अधिकारी सिंचाई विजय कुमार, आईजी. स्टाम्प एम.पी.मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज निशा यादव, सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

6 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

6 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

6 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

6 hours ago