आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)l शहर मे रोडवेज के पास स्थित वी मार्ट शॉपिंग मॉल से दिनदहाड़े कलेक्शन कर बाहर निकले बाइक सवार, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैश एजेंट से 3 जुलाई को दिनदहाड़े बदमाशों ने ₹7,11,911 कैश से भरा बैग लूट लिया था और फरार हो गए थे। तभी से पुलिस बदमाशों की सुराग में लगी थी। मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पीड़ित एजेंट प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर, रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड गोरखपुर में कलेक्शन का काम करता है। 3 जुलाई को कई स्थानों से कलेक्शन करते हुए कुल ₹7,11,911 इकट्ठा किया था और जैसे 12:39 बजे वह वी मार्ट से निकलकर थोड़ा ही आगे बढ़ा था, तभी बाइक से धमके 3 व्यक्तियों ने आकर पैसे से भरा बैग छीन कर भाग गये। मामले में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह, प्रभारी संजय सिंह को सूचना मिली कि लूट के मामले में शामिल बदमाश बाइक से बाग लखरांव की तरफ जाने वाले हैं। सूचना के बाद तत्काल पुलिस द्वारा बाग लखराव पहुंचकर बाइक सवार के आने पर रोकना चाहा तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, घायल बदमाश की पहचान दिनेश रामपुर कल्लू पुत्र फौजदार राम निवासी ठोठिया थाना मेंहनगर के रूप में की गई है। जबकि दूसरे की पहचान राजन राम पुत्र राजेंद्र निवासी महादेव पारा थाना मेंहनगर के रूप में की गई है। दोनों बदमाशों से लूट के ₹1,45,300 बरामद किए गए। दो देशी तमंचा, 3 खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस, एक बाइक तीन मोबाइल बरामद किया गया है। इसमें राजन के ऊपर कुल 9 मुकदमे पहले से दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि कुल 8 लोग इस घटना में शामिल थे। सब की भूमिका के अनुसार रुपयों का बंटवारा किया गया था। इसमें राजन को ₹1,05,000 और दिनेश को ₹60,000 हिस्से के मिले थे शेष रुपए फरार आरोपियों के पास है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी राजन की पहचान वी मार्ट में काम कर चुके कैशियर से थी जिसके चलते राजन का वी मार्ट में आना-जाना था, कैशियर के माध्यम से ही उसको पता चला कि किस दिन ज्यादा कैश यहां ज्यादा आता है और बाहर निकलता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

3 minutes ago

21 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: यश चोपड़ा और अजीत ने सिनेमा जगत में छोड़ी अमिट छाप

किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…

16 minutes ago

21 अक्टूबर को जन्मे महान व्यक्तित्व: राजनीति, सिनेमा, पुरातत्व और अन्वेषण के क्षेत्र में योगदान

लेखक: अभिषेक कुमार 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई ऐसी महान विभूतियों के जन्मदिवस…

28 minutes ago

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

6 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

11 hours ago