2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अधिकारी, सदर तहसीलदार ने की बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा निर्वाचित क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों में निरंतर संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा 320 कैंपियरगंज आशिक सदर तहसील 331 पिपराइच 322 गोरखपुर सदर व 323 गोरखपुर ग्रामीण के समस्त सुपरवाइजर /सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ, सदर तहसील सभागार में सदर तहसीलदार विकास सिंह ने बैठक कर कहा की सभी सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ से
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के कार्यक्रम के तहत दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुये,
जो 2024 वर्ष में 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूवर 2024 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले है वैसे मतदाता को मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी दी गई। सभी बीएलओ को मतदान केन्द्र / घर-घर जाकर नया मतदाता जोड़ने, मृत मतदाता को मतदाता सूची से हटाने, मतदाता सूची नाम सुधारने एवं एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एक मतदान केन्द्र पर जोड़ने को कहा, साथ ही मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने को कहा। सदर तहसीलदार ने कहा कि सुपरवाइजर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने बीएलओ के सामंजस्य बनाकर दिए गए दायित्वों का सही ढंग से अनुपालन कराएं, जिससे लोक सभा 2024 की मतदाता सूची समय बद्ध तरीके से तैयार करा कर चुनाव की सभी तैयारियां पूरा किया जा सके। किसी के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी दिए गए दायित्वों का सही तरीके से अनुपालन करें। बैठक में नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पाण्डेय, आरआरके राज रत्ना और राजू सिंह सहित समस्त सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago