ऑफ बैलेंस क्लोथिंग फैशन शो का आयोजन हुआ

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मीरारोड के लता मंगेशकर सभागृह में ऑफ बैलेंस क्लोथिंग फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें शो स्टॉपर और फिल्म अभिनेत्री अर्जुमन मुगल ने अपना रैंप वॉक प्रस्तुत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुमन मुगल ने बताया कि वे अभी तक 2150 विज्ञापनो में और दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं।फिल्मी दुनिया में काम करने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि कश्मीर के एक छोटे से गांव की रहने वाली लड़की को फिल्मों में काम करने का मौका मिला और इस दौरान उन्हें सबसे अच्छा अनुभव मिला। फैशन डिजाइनर जोहरा मुगल द्वारा बनाई गई ड्रेस के बारे में उन्होंने बताया कि पहली बार जोहरा ने इतना अच्छा भारतीय पहनावा तैयार किया जिसे पहनकर वो खुद को बड़ा सहज अनुभव कर रही है। अर्जुमन ने कहा कि सभी भारतीय कलाकारों को इस तरह का भारतीय पहनावा जरूर पहनना चाहिये। इस फैशन शो में रैंप वॉक पर कई महिला व पुरुष मॉडलों ने अपना वॉक प्रस्तुत किया। शो का आयोजन बॉलीवुड फैशन डिजाइनर जोहरा मुगल और प्रस्तुति आफबैलेंस इवेंट एंड माइलस्टोन इंटरनेशनल द्वारा की गई।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

3 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

3 hours ago