मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा मानव समाज के कल्याण हेतु अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासी इलाकों में कही स्कूल तो कहीं अस्पताल के अलावा गरीबों की हरसंभव मदद करने में जुटे हुए हुए हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए मानव धर्माचरण समिति ( रजि.) मुम्बई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किया जाय। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में मानव धर्माचरण समिति मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के माध्यम से भावी पीढ़ी को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा आदिवासी इलाकों में कैंसर अस्पताल के माध्यम से गरीबों और आदिवासीयों की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ साथ 251 आदिवासी कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उनके इन ऐतिहासिक कार्यों को संज्ञान में लेते हुए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किए जाने की मांग की है।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…