Categories: Uncategorized

नगर पालिका की सड़क पर पक्का चबूतरा का निर्माण कर किया कब्जा

सफाई नायक ने अवैध निर्माण को रोकना चाहा, फिर भी नहीं माना अतिक्रमणकारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका गौरा बरहज अंतर्गत पटेल नगर स्थित बड़े हनुमान मंदिर मुख्य मार्ग से पूर्व सभासद अशोक सिंह का मकान होते निषाद बस्ती की ओर जाने वाले 16 फूट चौड़े लिंक मार्ग/सरकारी भूमि पर क्यामुद्दीन पुत्र स्व. अख्तर कुजड़ा द्वारा अवैध रूप से पक्का चबूतरा का निर्माण करके कब्ज़ा दखल करते हुए, सड़क में अतिक्रमण कर लिया गया है I चबूतरा के अवैध निर्माण को सफाई नायक सुनील कुमार ने रोकना चाहा तो भी अतिक्रमणकारी नहीं माना, जिसकी लिखित सूचना सफाई नायक ने नगर पालिका में दिया है i आलम यह है कि क्यामुद्दीन पुत्र स्व. अख्तर कुजड़ा की देखादेखी अन्य भी अतिक्रमण कर सड़क को सकरा कर रहे हैं I अतिक्रमण हुए सड़क पर ही स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम के अवसर पर ताजिया भी रखते हैं व करतब दिखाते हैं I लोगों का कहना है कि पक्का चबूतरा निर्माण के दौरान इंटरलाकिंग सड़क का ईंट भी उखाड़कर रख लिया गया है, अगर दोनों तरफ से इसी प्रकार अवैध चबूतरों का निर्माण मकानस्वामियों द्वारा किया जाता रहा तो सड़क 16 फूट की जगह पर 10 फूट की हो जायेगी I वार्ड निवासी भाजपा नेता जितेन्द्र भरात ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के अकर्मण्यता के चलते अतिक्रमणकारी ने सरकारी भूमि/आम सड़क में अवैध पक्का चबूतरा का निर्माण कर लिया, जिसे जनहित में हटवाया जाना जरुरी है I इस बावत अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने बताया कि जेई को मौके का निरिक्षण कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है वहीँ आम सड़क में पक्का चबूतरा का निर्माण कर अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को भी नोटिस तामिल कराया गया है I

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago