परिषदीय स्कूल में बार बालाओं का अश्लील डांस से मचा हड़कंप ,कार्यवाही मे जुटा विभाग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गुरू गोरखनाथ की छावनी व नगर पंचायत चौक बाजार के बरगदही परिषदीय स्कूल में बार बालाओं का अश्लील डांस करने का मामला प्रकाश में आया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो वायरल होते ही क्षेत्र व विभाग में चर्चा का विषय बन चुका है।शिक्षा का मन्दिर कहे जाने वाले इस प्रांगण मे अश्लील गाने पर
अश्लील डांस हो और विद्यालय परिसर मे किसके अनुमति से आयोजन किया गया है यह तो जॉच और कार्यवाही का विषय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगर पंचायत चौक बाजार के अन्तर्गत वार्ड बरगदही बसन्त नाथ मे स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला प्रकाश में आया है यह मामला मोहल्ले के एक परिवार में निजी कार्यक्रम का है जो शनिवार को परिषदीय विद्यालय में आयोजन किया गया था जिसका विडियो वायरल सोसल मीडिया पर बड़ी तेजी से जा रहा है। शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं का अश्लील डांस के वायरल वीडियो के बाद लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है की विगत वर्षों में परिषदीय विद्यालयों में बार बालाओं के डांस का वायरल वीडियो के बाद विभाग कार्रवाई कर चुका है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों मे निजी कार्यक्रमों का आयोजन को लेकर विभाग की तरफ से रोक लगाया गया है फिर भी ऐसा आयोजन हुआ है विभागीय आदेशों के खिलाफ अनुसाशन हीनता है ।
इस सम्बंध मे खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा शिव कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

2 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago