सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, करणी सेना नेता योगेंद्र पर केस दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

मुरादाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक मर्यादाओं को झकझोरने वाला एक मामला सामने आया है, जहां कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर करणी सेना से जुड़े योगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विवादास्पद टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है और गिरफ्तारी की तलवार योगेंद्र राणा पर लटक रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में सपा नेता सुनीता सिंह की तहरीर पर रविवार को केस दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि योगेंद्र सिंह राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी भाषा का प्रयोग किया, जिससे महिला सांसद की सार्वजनिक गरिमा को ठेस पहुंची है। आरोपों के अनुसार, यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ मानसिक हिंसा और राजनीतिक मर्यादाओं का भी खुला उल्लंघन है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी कुमार रण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 356(2) (महिलाओं के खिलाफ आपराधिक धमकी और अपमान) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अशोभनीय सामग्री का प्रकाशन) के तहत केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि योगेंद्र राणा ने पहले की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से इनकार करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट साझा की है, जिससे विवाद और गहराता नजर आ रहा है। इस मामले में राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और महिला अधिकार संगठनों ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पोस्ट्स की तकनीकी पड़ताल की जा रही है। यदि आरोप साबित होते हैं तो योगेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

7 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

9 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago