शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गढ़िया रंगीन कस्बा स्थित सहकारी समिति खाद गोदाम में शनिवार को एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना रहा।
लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प
समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों, किसानों और ग्रामीणों ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने की शपथ ली। सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सहकारी समिति के सभापति विजय प्रकाश यादव, सचिव नेत्रपाल, शिव प्रकाश, राजीव यादव, डॉ. निखिल, अजीत कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके साथ ही जयकरन सिंह, जुम्मन, आसाराम, पूरन, निसार हुसैन समेत अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
ये भी पढ़ें – ट्रैफिक नियम तोड़े 5 बार तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
मतदाता जागरूकता पर दिया गया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के सचिव नेत्रपाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है।
वहीं सभापति विजय प्रकाश यादव ने कहा कि एक-एक वोट देश के भविष्य को दिशा देता है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए और मतदान के दिन अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक और जिम्मेदार मतदाता होना आवश्यक है। सहकारी समिति में आयोजित इस शपथ कार्यक्रम ने ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें – ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम संग औरैया में मतदाता दिवस
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…
डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…
30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…
24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…