बांग्लादेश में फिर जिंदा जलाया गया हिंदू युवक, वीडियो ने खोले राज

ढाका/नरसिंगदी (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नरसिंगदी जिले से सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय हिंदू युवक को कथित तौर पर गैरेज के अंदर जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस निर्मम और सुनियोजित हत्या ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

मृतक की पहचान

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है। चंचल मूल रूप से कुमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से नरसिंगदी में रहकर एक गैरेज में काम कर रहा था। वह अपने परिवार का मंझला बेटा था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य भी था।

क्या है पूरा मामला

यह दर्दनाक घटना नरसिंगदी पुलिस लाइंस से सटे मस्जिद बाजार क्षेत्र के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार देर रात उस समय किया गया जब चंचल गैरेज के अंदर सो रहा था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले दुकान के शटर पर बाहर से पेट्रोल डाला और फिर उसमें आग लगा दी।

आग लगते ही कुछ ही पलों में लपटें गैरेज के अंदर फैल गईं, जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को दुकान के बाहर आग लगाते हुए देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद आग तेजी से पूरे गैरेज में फैल जाती है।

ये भी पढ़ें – ट्रैफिक नियम तोड़े 5 बार तो ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। नरसिंगदी दमकल सेवा की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गैरेज के अंदर से चंचल चंद्र भौमिक का बुरी तरह झुलसा हुआ शव बरामद किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित काफी समय तक आग के बीच फंसा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गैरेज के अंदर मौजूद सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

हिंदू समुदाय में रोष

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समुदाय के नेताओं ने इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/chain-survey.html?m=1#google_vignette

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

5 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

5 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

5 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

5 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

5 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

5 hours ago