सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति गंभीर — विधायक
पराली को जलाने के दीर्घकालिन नुकसान हैं —डीएम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विधायक सिसवां प्रेमसागर पटेल और जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम पंचायत झरवालिया में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा पर आयोजित रैली का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा मे उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा व पराली प्रबंधन के विषय मे जागरूक करते हुए विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सरकार नारियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अत्यंत गंभीर है। सरकार द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समाज मे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने पराली प्रबंधन के विषय मे कहा एक किसान होने के नाते मेरा किसान भाइयों से अनुरोध है कि पराली न जलाएं। इससे हमें तात्कालिक लाभ तो होता है लेकिन पराली की आग में केंचुआ व अन्य सूक्ष्म जीव जो कृषि के लिए लाभदायक हैं, मर जाते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने मौली बांधकर शपथ ली है कि हम नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य करेंगे और पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली नहीं जलाएंगे। उन्होंने कहा क इस नवरात्रि के अवसर पर हम मातृशक्ति दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं और हमारी माताएँ, बहने और बेटियां भी उसी मातृ शक्ति का उदाहरण हैं। इसलिए इनके अधिकारों व सम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
पराली प्रबंधन के विषय मे जिलाधिकारी
ने कहा कि पराली को जलाने के दीर्घकालिक नुकसान हैं। इसलिए इसको जलाने के बजाय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन इनको गोवंशीय पशुओं के लिए इस्तेमाल करेगा और इस नेक कार्य के भागीदार आप लोग होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे डिकम्पोजर का प्रयोग करें। इससे पराली खेतों में ही नष्ट हो जाएगी और अच्छी गुणवत्ता के जैविक खाद का काम करेगी। जिलाधिकार ने कहा कि पराली जलाना अपराध है। विगत वर्ष भी अनेक लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए और इस वर्ष पराली जलाने के विषय मे शासन अत्यंत सख्त है। इसलिए पराली जलाने से बचें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा व पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई। उपजिलाधिकारी निचलौल
सत्यप्रकाश मिश्रा, बीडीओ निचलौल शमा सिंह, एडीओ पंचायत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…