एनवाईके ने जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का किया आयोजन

सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन श्री मानस इंटर कॉलेज बिशुनपुर राहु में किया गया।कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खंडों के एनावाईके के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।सांसद ने देश के विकास में युवाओं की भागीदारी,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय,जी 20 मिशन,मोटे अनाज की जीवन में उपयोगिता और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित में कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक कृषि विभाग टीपी शाही ने मिशन लाइफ और जीवन में बाजरे का अनुकूलन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में आदर्श मिश्रा ने जी-20 के बारे में तथा राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने वसुधैव कुटुंबकम व उमेश चंद्र मिश्र ने जी 20 व गौतम वर्मा ने मोटे अनाज के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।कार्यक्रम में बाजरे का दैनिक उपयोग के बारे में चंदन त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, सुफियान, अनुराग सिंह रविशंकर,संतोष कुमार,सुनील कुमार चौधरी ,विनीता शर्मा ने अपने विचार रखें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत युवक और युवतियों द्वारा स्वागत गीत व सोशल मीडिया पर आधारित नुक्कड़ नाटक व लोकनृत्य प्रस्तुत कर युवाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य जे पी मिश्रा,उप प्राचार्य रामदुलारे वर्मा व शिक्षक लव कुमार, श्रीपाल, प्रीती देवी,शालू शुक्ला,अंजली सिंह,अश्विनी राव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी ने की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago