देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने विकास भवन के परिसर में गोद लिए टीबी के 10 मरीजों को दूसरे माह की पोषण पोटली वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने टीबी मरीजों का स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी लेते हुए कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है, दवा की कोर्स पूर्ण कर इसे खत्म किया जा सकता है। टीबी के मरीज समय से पोषक युक्त भोजन करे और मास्क का हमेशा प्रयोग करे जिससे टीबी का रोग अन्य किसी को न हो। इन उपायों से टीबी का बचाव किया जा सकता है। पूरी दवा खाने से टीबी के मरीज बिलकुल ठीक हो जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मरीज के ठीक होने से उसमें कार्य करने की क्षमता बढ़ने से वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को समाज के हर तबके को आगे आना होगा। किसी भी व्यक्ति को अगर 2 हफ्ते से अधिक खांसी आ रही है तो अपने नजदीकी चिकित्सालय में जाकर बलगम की जांच जरूर कराए। टीबी की पुष्टि होने पर दवा खाने के बाद टीबी समाप्त हो जाता है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह, एचआईवी टीवी समन्वयक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी एवं सूरज मौजूद रहे।
🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…
17 फरवरी 2026, मंगलवार का पंचांग हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन…
🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…