नर्सिंग की छात्रा को कार वाले से लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा,हुई छेड़छाड़

चलती कार से कूदी, गंभीर रूप से घायल

बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने युवती को पहुंचाया अस्पताल

कटरा बाजार/गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा) दीपावली के पर्व पर घर पहुंचने की जल्दी में जनपद बस्ती की रहने वाली लखनऊ में पढ़ रही नर्सिंग की एक छात्रा को कार वाले से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। कार सवार युवकों ने रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह बचने के लिए चलती कार से कूद पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कटरा बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहाँ रविवार की देर शाम कटरा-कर्नलगंज मार्ग पर भदैंया बैजनाथ पुरवा के पास एक नर्सिंग की छात्रा सड़क के किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को वाहन से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। वहीं छात्रा के होश में आने पर उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। छात्रा के अनुसार वह लखनऊ के एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। दीपावली पर घर जाने की जल्दी में उसने लखनऊ के मटियारी चौराहे के पास एक कार से लिफ्ट मांगी। कार में बैठे लोगों ने गोण्डा तक चलने की बात कहकर उसे वाहन में बैठा लिया। वहीं कर्नलगंज पहुंचने के बाद उन लोगों ने रास्ता बदल दिया। उसने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। कोई अप्रिय घटना न हो इससे घबराकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। इस संबंध में इमरजेंसी चिकित्साधिकारी तौफीक लारी ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि युवती बस्ती जिले की रहने वाली है, लेकिन परिजन व युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उसके परिजनों को बुलाकर छात्रा को उनके सुपुर्द कर सुरक्षित उसके घर भेजा गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago