साइबर सुरक्षा के प्रति एनएसएस स्वयं सेवकों को किया गया जागरूक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर के महंत अवैद्यनाथ स्मृति सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “साइबर सुरक्षा विषयक” एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन पूज्य संत गम्भीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व देवी सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
तत्पश्चात सरस्वती वंदना व स्वागत गीत हर्षिखा सिंह व शीतल त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर पवन पाण्डेय रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉक्टर पवन पाण्डेय ने साइबर सुरक्षा विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे समाज मे हो रहे सभी प्रकार के साइबर अपराध से बचाव के तरीको के बारे में छात्र और छात्रओं को जागरूक होने के साथ ही समाज को भी जागरूक करना चाहिए।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. सिंह ने साइबर सुरक्षा पर अपने विचार साझा करते हुए इससे बचने के उपाय एवं सरकार द्वारा किये गए प्रयासों के बारे में छात्र-छात्रओं को बताया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य जितेन्द्र कुमार पाण्डेय और तकनीकी सहयोग अश्वनी श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप यादव व चारो इकाईयों के स्वयं सेवक- स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

12 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

12 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

12 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

13 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

13 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago