जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में एनएस एकेडमी विजेता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) मंडलीय क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता-2022 का आयोजन मंगलवार को सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड हुआ।
प्रतियोगिता का पहला मैच एनएस क्रिकेट एकेडमी व सुपर क्लब के बीच खेला गया। एनएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।
एनएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अंकित मझवार ने 58 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शानदार 68 रनों की पारी खेली। उनका अच्छा साथ निभाते हुए यशवीर सिंह ने 69 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए यशवीर सिंह के आउट होने के बाद आदित्य शर्मा ने भी रन गति में कोई रुकावट नहीं आने दी। उन्होंने 30 गेंदों में तेज तर्रार 32 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे। प्रखर श्रीवास्तव ने 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की नाबाद पारी खेली। सुपर क्लब की तरफ से मानस मिश्रा और रोहित ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में रनों के पीछा करने उतरी सुपर क्लब शाहबाज शैख और आदित्य कौशिक की घातक गेंदबाजी की वजह से 12.5 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सहवाग ने 3 ओवर में 5 रन देकर चार विकेट चटकाए। आदित कौशिक ने 4.5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। अद्विक श्रीवास्तव ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके।

सुपर क्लब की तरफ से कप्तान अंकुर शुक्ला के 13 रन के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शानदार प्रदर्शन करने वाले शहबाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago