शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा) एनआरएमयू शाखा परिषद की मासिक बैठक यतेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना के संचालन में सम्पन्न हुई। परिषद बैठक में मुख्य अतिथि बरेली से पधारे मंडल उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना व सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी रहे। शाखा परिषद की बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। शाखा सचिव ने शाखा के लिए किये कार्यों की जानकारी देते हुए लेखा जोखा प्रस्तुत किया, तत्पश्चात अपने संबोधन में मंडल उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने कहा कि मुझे शाहजहांपुर में कर्मचारियों का भरपूर प्यार मिला है। यह शाखा बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का भी प्रयास कराने का वादा किया। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सिर्फ एनआरएमयूं एक मात्र संगठन है, जो की कर्मचारियों का अपना संगठन है। जिसका इतिहास कर्मचारियों के लिए संघर्ष से भरा पड़ा है। कर्मचारी हित हमारे लिए सर्वोच्च है। हम रेल को आगे बढ़ाने को भी संकल्पित है। इस अवसर युवा साथी जितेंद्र, राजीव, अमित, अश्वनी, जयपाल, रामप्रताप, सलीम चंदा, मुकेश, सुनील, रामदयाल, लाखन, अमित कुमार, त्रिलोक चंद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…