विशेष संचारी रोग नियंत्रण माइक्रोप्लान के दायित्वों को पूरा न करने वाले 4 को नोटिसः डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक किये गए कार्यो की गहन समीक्षा की। माइक्रोप्लान के तहत निर्धारित दायित्वों को पूरा नहीं करने पर चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन की प्राथमिकता एवं व्यापक लोकहित का कार्य है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की । रुद्रपुर, भागलपुर, रामपुरकारखना तथा गौरीबाजार ब्लॉक में झाड़ी, नाली, जलभराव एवं पेयजल की उपलब्धता का औसत जनपद के औसत से काफी कम होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और इन चारों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हीट वेव के विषय में जागरूकता फैलाना भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। उन्होंने भागलपुर ब्लॉक के एबीएसए को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें भी नोटिस जारी करने का निर्देश बीएसए को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है। आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशाओं द्वारा गृह भ्रमण का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने जनपद में फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव का कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ एडीपीआरओ श्रवण चौरसिया सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago