पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति मानव तस्करी की सुरक्षा के लिए प्रयासरत

वाराणसी,(राष्ट्र की परम्परा ) रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 24 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस सीवान द्वारा मालगोदाम के पास से 02 शातिर अपराधी को गाड़ी सं. 15651 के यात्री से चोरी किये 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। 24 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर सिटी व अपराध आसूचना शाखा बनारस द्वारा गाजीपुर वाशिंग साइड गेट सं.-21/सी के पास से 01 शातिर अपराधी को 04 माह पूर्व में चुराई गयी रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बलिया को गाड़ी सं. 11061 के कोच सं. एस-2 में यात्री का छूटा 01 दवा का थैला मिला जिसे बलिया पोस्ट पर जमा किया गया। महिला यात्री के 24 जून 2025 को पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद थैला वापस किया गया। 24 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी सं. 15018 में यात्री का छूटा 01 बैग मिला जिसे औड़िहार पोस्ट पर जमा किया गया यात्री के औड़िहार पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद बैग वापस किया गया। 23 जून 2025 को बनारस अपराध आसूचना शाखा द्वारा आजमगढ़ फूलपुर रोड पर स्थित जगदीशपुर से 01 व्यक्ति को रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर 08 अदद व्यक्तिगत आईडी के प्रयोग से बने हुए 08 अदद आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस सीवान द्वारा 01 शातिर अपराधी को गाड़ी सं. 15048 के यात्री से चोरी किये 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल व अपराध आसूचना शाखा छपरा द्वारा 01 शातिर अपराधी का गाड़ी सं. 13106 के यात्री से चोरी किये गये नगद रू. 9610/- के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल छपरा को गाड़ी सं. 20506 के कोच सं. ए-2 के बर्थ सं. 12 पर यात्री का छूटा 01 ट्रॉली बैग मिला, जिसे छपरा पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद ट्रॉली बैग उसे सुपुर्द किया गया। 22 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल थावे को गाड़ी सं. 15114 के जनरल कोच में यात्री का छूटा 01 लैपटाप मिला, जिसे थावे पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद लैपटाप उसे सुपुर्द किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

5 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

5 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

8 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

8 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

8 hours ago