योगदान न देने वाले लेखपालों का रुकेगा वेतन, 32 का तबादला

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )

जनपद में राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित लेखपालों से विकल्प प्राप्त कर प्रथम सूची में कुल 32 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया। इनमें 14 महिला लेखपाल भी शामिल हैं, जबकि 18 लेखपालों का पारस्परिक आधार पर तबादला किया गया है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी लेखपाल का स्थानांतरण उसकी गृह तहसील में नहीं किया जाएगा। साथ ही जिस तहसील में वह पूर्व में तैनात रह चुका है, वहां पुनः तैनाती नहीं दी गई है। इसके अलावा जिन तहसीलों में संबंधित लेखपालों के विरुद्ध पूर्व में दंडात्मक कार्रवाई हुई थी, उन तहसीलों में भी पोस्टिंग से बचा गया है। डीएम ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गई है ताकि राजस्व कार्यों में तेजी लाई जा सके और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 मई को ही संबंधित लेखपालों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया जाए तथा सभी स्थानांतरित लेखपाल उसी दिन अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर योगदान आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई लेखपाल निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करता है तो उस दिन का वेतन देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व विभाग में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण, जनता की समस्याओं के समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित जनपद की सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस स्थानांतरण प्रक्रिया से राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

44 minutes ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

48 minutes ago

गोरखपुर की गंगा गैस एजेंसी पर 33 लाख का जुर्माना

उपभोक्ताओं को रात भर गोदाम पर रुकने को किया मजबूर—बीपीसीएल की सख्त कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र की…

51 minutes ago

हीट वेव को लेकर अलर्ट, एडीएम ने जारी किए बचाव संबंधी दिशा-निर्देश

बलिया(राष्ट्र कि परम्परा ) जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और संभावित हीट वेव को…

54 minutes ago

देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के 22 मई के देवरिया दौरे के…

59 minutes ago

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से पहले रोके गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई।…

1 hour ago