कृष्ण जन्माष्टमी /डोल मेला के मद्देनजर नामित किये गए पर्यवेक्षक/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कृष्ण जन्माष्टमी / डोल मेला के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/थानावार नियुक्त किये हैं।
जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र कप्तानगंज, सम्पूर्ण क्षेत्र कप्तानगंज/रामकोला,व तहसील क्षेत्र खडडा, छितौनी हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, सुकरौली, मथौली,सम्पूर्ण क्षेत्र पड़रौना, हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को, तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कसया,फाजिलनगर, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, सेवरही, दुदही हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में मु0 जफर डिप्टी कलेक्टर को नामित किया गया है।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 19 अधिकारियों को नामित किया है जो उप जिला मजिस्ट्रेट / जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने इसके अलावे 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किये हैं जो जनपद स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी हैं।रिजर्व में 07 जोनल व 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।
जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर, यह सुनिश्चित कर लेंगे कि जहां डोल मेले का आयोजन होना है वहां कोई विवाद तो नहीं है, यदि किसी स्थल पर विवाद है तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे।
जिलाधिकारी द्वारा 24 अगस्त को अपरान्ह 03.00 बजे सभी पर्यवेक्षक अधिकारी,सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट गण के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, उन्होंने सभी को बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से अपने-अपने स्थल का भ्रमण कर समस्या के निस्तारण हेतु, उपस्थित रहने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि डोल मेंला का कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी । उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि 07,08, व 09 सितम्बर 2023 को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी उषा पाल खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ-नौरंगिया 9452061141 को बनाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

6 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

9 hours ago