नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए 23 अगस्त को लखनऊ कूच करेंगे कांग्रेसी-जयदीप त्रिपाठी

5

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल देवरिया पर आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को दिन में 11:00 बजे पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे,नए प्रदेश अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा. देवरिया जिले से जयदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग 500 कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए 23 अगस्त को लखनऊ कूच करेंगे।
24 अगस्त को अजय राय वाराणसी से लखनऊ पहुंचेंगे. लखनऊ की सीमा में प्रवेश होने पर जगह-जगह नए प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों से कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. अजय राय के लखनऊ आने से कांग्रेस में ऊर्जा का संचार होगा, उन्होंने कहा कि अजय राय की राजनीति जमीनी है और कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अजय राय को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर बड़ा दांव चला है। अजय राय की पहचान जुझारू नेता की है, जुझारू नेता की वजह से कार्यकर्ताओं को भी सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरने में मनोबल बढ़ता है। अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोंककर अपने संघर्षों को साबित किया है।
बैठक में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम नारायण सिंह,विजय बहादुर सिंह,भागीरथी प्रसाद, आनंद देवगिरी, मुकुंद भास्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, भरत मणि, विजय शेखर मल्ल, जुलेखा खातून,सुनील तिवारी, रामअशीष साहनी, सुभाष राय, विजय शंकर मिश्रा,शंभूनाथ दीक्षित, दीपक पाण्डेय,रंजय पाण्डेय, उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र पाण्डेय, पन्नालाल पाठक,रजनीश प्रसाद, गिरिराज तिवारी, बद्रीनारायण दुबे, मृत्युंजय तिवारी, संदीप पाण्डेय,विनोद दुबे, मधु शर्मा, मिर्जा खुर्शीद अहमद,रीता,संजीव मिश्रा, शिव शंकर सिंह, रविंद्र मल्ल, शेरु, उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago