नोडल अधिकारी जनपद में भ्रमण कर नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नोडल अधिकारी बस्ती मण्डल बस्ती व विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली ने रविवार को निरीक्षण भवन खलीलाबाद में नगर निकायों की नाला-नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजलापूर्ति एवं जल निकासी की समीक्षा किया तथा जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए निर्देशित किया गया।
विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली ने
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मोहल्ला मड़या में स्थित जल जमाव का निरीक्षण निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि शीघ्र जमाव की स्थिति का निस्तारण करावें।
उन्होंने अन्य स्थानों पर भी नाला-नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि साफ-सफाई एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान रखा जाय, कही पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाये तथा जल भराव वाले स्थानों पर कीट नाशक दवाओं को विशेष रूप से प्रयोग किया जायें। सभी अधिशासी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अपने-अपने निकायों में जल निकासी की व्यवस्था को देख लेवे किसी भी स्थिति में जल जमाव न होने पाये। इसके अतिरिक्त निकायों में हो रहे वायोरेमेडिएशन में प्रयुक्त होकने वाले सूक्ष्म पौधों व फाइटोप्लांट का प्रयोग कर जलशुद्धि का कार्य करने पर प्रयास किया जाए। खराब हैण्डपम्पों को तत्काल ठीक कराया जाय।
सर्किट हाउस में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती, अमित सिंह अधिशासी अधिकारी बेलहरकला, अवनीश यादव ईओ हरिहरपुर, उमेश कुमार ईओ हैसर बाजार एवं मेंहदावल एवं बखिरा तथा धर्मसिंहवा के अधिशासी अधिकारी, निकाय सहायक राम स्वरूप मौर्या, कलेक्ट्रट सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी/विशेष सचिव डा. दीपक कोहली द्वारा नगर पंचायत मगहर एवं बखिरा का भी निरीक्षण किया गया। विशेष सचिव ने मगहर में संत कबीर दास की समाधि पर चादर चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर के पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी, राजू दुबे बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…

53 minutes ago

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

1 hour ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

4 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

6 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

10 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

19 hours ago