देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में लम्पी स्कीन डिजीज के नियंत्रण हेतु लगातार टीकाकरण एवं संक्रमित पशुओं का चिकित्सा कार्य पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा नामित नोडल आफिसर डॉ अरविन्द कुमार गिरि, संयुक्त निदेशक ने सभी विकास खंडो में स्थलीय निरीक्षण कर टीकाकरण एवं चिकित्सा व्यवस्था की सभी जानकारी लेकर जो भी कमी पायी जा रही है तत्काल दुरूस्त करने हेतु पशु-चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया । विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम भूड़ीपाकड़ में नोडल आफिसर के साथ उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओमप्रकाश प्रजापति ने टीकाकरण के दौरान निरीक्षण किया गया, मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी, सुभाष चन्द्र एवं पैरावेट आयुष कुमार श्रीवास्तव पशुओं का टीका एवं उपचार करते हुए मिले। जनपद में अबतक 136900 पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा चुका है शेष 5600 पशुओं को भी शीघ्र टीका लगाने के लिए नोडल आफिसर ने निर्देश दिया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…
कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…
अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…
No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…
एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…
शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर घमासान, CJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत; अनुमति…