कानून को हाथ में लेने की कोई अनुमति नहीं-सरकार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और कई लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। राज्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्पष्ट किया कि योगी सरकार में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्रवाई करेगा। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ज़िले के अन्य हिस्सों में जुमे की नमाज़ सुरक्षित रूप से संपन्न हुई, लेकिन कोतवाली इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर इस्लामिया ग्राउंड जाने पर अड़े और पुलिस के साथ टकराव किया। अधिकारीयों ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/from-digital-to-transport-odisha-takes-a-new-flight-of-development-modi/

प्रदर्शनकारी आला हज़रत दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे और उनके हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखी तख्तियाँ थीं। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि हिंसा में सीधे तौर पर कौन शामिल था।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago