प्रतिभा को विकसित होने से कोई नही रोक सकता – रामप्यारे राम

उच्च विद्यालय सोहनाग व महात्मा बुद्ध स्कूल सलेमपुर में पढ़ने वाले सगे भाइयों का हुआ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अगर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा है तो उसे विकसित होने से कोई भी नही रोक सकता है, गरीबी भी इसमें रुकावट पैदा नही कर सकती है।उक्त बातें क्षेत्र के उच्च विद्यालय सोहनाग के होनहार छात्र सिद्धार्थ राज व उसके सगे भाई समर्थ राज के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर रामप्यारे राम ने कहा। उन्होंने कहा कि इन दोनों भाइयों का चयन उत्तराखंड स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है।आज समाज के लोगों को इन बच्चों से सीख लेने की जरूरत है जो सरकारी स्कूलों को कम आंकते हैं। प्रधानाध्यापक जय किशुन ने बताया कि सिद्धार्थ व समर्थ बहुत ही गरीब परिवार के लड़कें है इसके पिता प्रशांत सेठी सिलाई का काम करते है,माता सुजाता सेठी भी मजदूरी करती है।यह मूल रूप से उड़ीसा के जगतसिंहपुर जनपद के कुंजक तहसील क्षेत्र के निर्मला पाइक साइक गांव के निवासी हैं।सलेमपुर नगर के चेरो रोड पर किराए के मकान में रहते हैं। सिद्धार्थ रोज हमारे साथ ही सलेमपुर से सोहनाग आकर शिक्षा ग्रहण किया है। सिद्धार्थ के विद्यालय पहुँचते ही विद्यालय के अध्यापक व बच्चों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।कार्यक्रम को खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम,जयप्रकाश सिंह, बृजेश द्विवेदी, राजीव कुमार मिश्र, दिलीप गौंड, धनन्जय कुशवाहा, सतेन्द्र सिंह, प्रशांत शेठी, जय किशुन, रविप्रकाश, धीरेन्द्र द्विवेदी, रविप्रताप सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, सुजाता ,बरकत अली आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago