24 दिनों से लापता नीरज का कोई सुराग नही

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भलुअनी पुलिस पर कार्यवाही न करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। 2 नवम्बर की रात नीरज तिवारी पुत्र दिवाकर तिवारी अपने प्रेमिका के बुलाने पर अपने घर, विलासपुर से अपने दोस्त अमन के साथ करीब 10 बजकर 30 मीनट पर, अपने प्रेमिका के घर गया, तभी से नीरज गायब बताए जा रहा हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी नीरज तिवारी पुत्र दिवाकर तिवारी बरहज थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी लड़की से प्रेम करता था,दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय तक चलता रहा है जिसकी जानकारी परिजनो को नहीं था।
2 नवंबर की रात नीरज, अपने बहन का बर्थडे पार्टी मना कर दोस्त, अमन के साथ अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चला गया, तभी से नीरज गायब चल रहा हैं। भलुआनी पुलिस नीरज की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर, नीरज की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। जबकि ग्राम प्रधान सोनू तिवारी का आरोप है, कि यदि 2 नवंबर की रात भलुअनी पुलिस उसके प्रेमिका की घर की तलाशी ली होती तो उसी दिन राज का खुलासा हो सकता था, लेकिन भलुअनी पुलिस केवल खानापूर्ति में जुटी रही,और कोई कार्यवाही नहीं की । सम्पर्क सूत्रों के अनुसार नीरज एक अच्छा विद्यार्थी तो रहा ही है, साथ ही एक अच्छा खिलाड़ी भी हैं। नीरज कोटा रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।
विलासपुर गांव में भी नीरज का आना जाना लगा रहता था, दीपावली की छुट्टी में नीरज अपने घर आए थे की 2 नवंबर की रात्रि प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर चले गए, तभी से नीरज लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस और एसओजी टीम लगातार सुराग जुटाने के लिए कोशिश कर रही है लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
जबकि परिजनों से मिलने विलासपुर गांव पहुँचे खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह व समाजसेवी कमलेश शुक्ला ने परिजनों को ढाढस बधाते हुए, प्रशासन से मांग किया कि जल्द से जल्द नीरज तिवारी को ढूंढ कर परिजनों के हवाले किया जाय, क्योकि नीरज को गायब हुए 24 दिन हो चुका है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago