जी एम एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया दशहरा पर्व उत्सव
मां भगवती की भव्य झांकी ने सबको किया मंत्रमुग्ध
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व बहुत धूम धाम से मनाया गया।
इस पर्व को मनाने की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष चेयरपर्सन डॉ श्री प्रकाश मिश्र एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस क्रम में दशहरा पर्व पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे रचित मिश्र और शिवांग पांडेय के भक्ति गीत के साथ अनिका मौर्या के भाषण, जगदम्बा मैया गाने पर अष्टमी के ग्रुप साथी का नृत्य, ऐगिरी नंदिनी पर कक्षा दूसरी एवं चौगारा तारा पर नर्सरी के बच्चों के नृत्य की खूब सराहना हुई तो तीसरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंगल भवन पर भाव विभोर भजन और डांडिया डांस पर बहुत तालियां बजीं। चौथी के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ब्रह्मा, विष्णु, महेश की शानदार झाकियों के साथ महिषासुर मर्दिनी मां भगवती के नौ रूपों की अत्यंत आकर्षक झांकी ने सबको सहज रूप में आकर्षित कर लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे साक्षात मां भगवती धरती पर अवतरित हो चुकी हैं।अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती के साथी नौ शक्तियों की आरती चेयरपर्सन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के अलावा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने बहुत ही भक्ति भाव के साथ किया। मां भगवती के प्रसाद को विद्यालय के नर्सरी से चौथी तक के पीटीएम में आने वाले सभी अभिभावकों को वितरित किया गया। सबने इस मनमोहक झांकी की खूब सराहना करते हुए इसका फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद भी इसकी सराहना करते नजर आए।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…